फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 7 नवम्बर को
उत्तर प्रदेश की 11, पश्चिम बंगाल की 10, केरल की तीन, राजस्थान, असम और हिमाचल प्रदेश की दो-दो और छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना हैं। वोटों की गिनती 10 नवम्बर को होगी।
ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव के इस्तीफे से फिरोजाबाद संसदीय सीट खाली हुई है। वह कन्नौज से भी लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।
सपा ने अखिलेश की पत्नी और मुलायम की पुत्रवधू डिंपल यादव को जबकि कांग्रेस ने राज बब्बर को फिरोजाबाद से अपना उम्मीदवार बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications