कोबद गांधी को पुलिस हिरासत में भेजा गया (लीड-1)
दिल्ली पुलिस ने अदालत के समक्ष कहा कि वह कोबद गांधी से पूछताछ करना चाहती है और इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कुछ खास तथ्यों को सुनिश्चित करने हेतु वह उन्हें मुंबई ले जाना चाहती है।
पुलिस ने अदालत को बताया कि गांधी यहां नकली नाम से रह रहे थे और राष्ट्रीय राजधानी में एक नक्सली आधार खड़ा करने के लिए काम कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उसने गांधी के पास से सीडी और एक लैपटाप बरामद किया है।
मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी कावेरी बावेजा ने कहा, "मेरी राय में आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। इसलिए उसे आठ अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा जाता है।"
ज्ञात हो कि लंदन में शिक्षित गांधी (63) को 21 सितंबर को यहां गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उनकी पार्टी का कहना है कि गांधी को 17 सितंबर को हिरासत में लिया गया था। गांधी पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में थे।
अदालत में सुनवाई के पूर्व गांधी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, "मैं समझता हूं कि यह शासन की एक अतिशयोक्ति है कि जो व्यक्ति नक्सलियों के लिए लिखता हो उसे एक बड़े नक्सली के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications