सुनामी के बाद बीमारियों से जूझ रहा समोआ
एपिया(समोआ), 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिणी प्रशांत महासागर के द्वीप समोआ में आई सुनामी की तबाही से निपट रही सरकार के लिए संक्रामक बीमारियों ने नई चुनौती पैदा कर दी है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बीमारियों से संक्रमित लोग उपचार के लिए सामने नहीं आ रहे हैं।
समोआ में 29 सितम्बर को आई सुनामी में सैकड़ों लोग मारे गए थे और हजारों बेघर हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक समोआ के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रमुख पालानितिना टोएलुपे ने बताया कि सुनामी के बाद संक्रामक रोगों से पीड़ित लोग उपचार के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने सुनामी से बेघर हुए और टॉयफाइड व अतिसार जैसी कई संक्रामक बीमारियों से पीड़ित लगभग 10,000 लोगों के भविष्य को लेकर चिंता जताई।
रेडक्रॉस के कर्मचारियों का कहना है कि पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने में उन्हें बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि लोगों ने पानी की वजह से पहाड़ियों पर शरण ले रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications