इजरायल की परमाणु ताकत मध्य पूर्व के लिए सबसे बड़ा खतरा : अलबरदेई

तेहरान, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई ने कहा है कि इजरायल का परमाणु हथियार भंडार मध्य पूर्व क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रविवार को ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के निदेशक अली-अकबर सलेही के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अलबरदेई ने कहा कि इजरायल ने पिछले 30 वर्षो से आईएईए के निरीक्षकों को अपनी परमाणु सुविधाओं के निरीक्षण की अनुमति नहीं दी है। मध्य पूर्व में इजरायल ही एकमात्र देश है जिसके पास परमाणु हथियार हैं।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "ईरान का परमाणु मुद्दा वार्ता और कूटनीति से हल हो सकता है लेकिन मैंने इस मुद्दे को हल करने के लिए ऐसी प्रतिबद्धता कभी नहीं देखी।"

उन्होंने कहा कि आईएईए के निरीक्षक 25 अक्टूबर को ईरान के नए यूरेनियम संवर्धन संयंत्र का निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए संयंत्र का निर्माण शांतिपूर्ण कार्यो के लिए हुआ है, इसका व्यापक निरीक्षण आवश्यक है।

अलबरदेई ने दुनिया की चिंता को दूर करने के लिए ईरान से परमाणु अप्रसार संधि के प्रावधानों का पालन करने को कहा।

अलबरदेई ने कहा कि ईरान के परमाणु हथियार निर्माण कार्यक्रम के कोई प्रमाण नहीं हैं और आईएईए कुछ निश्चित देशों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, "मैं कई बार कह चुका हूं और आज भी इसे कहता हूं कि एजेंसी के पास ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम के बारे में कोई पूर्ण साक्ष्य नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+