वियतनाम में तूफान 'केत्साना' से 160 मारे गए
हनोई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। वियतनाम में तूफान 'केत्साना' से कम से कम 163 लोग मारे गए और और 616 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि गुरुवार को वियतनाम के मध्य प्रांतों में आए इस तूफान के बाद 17 लोग अभी भी लापता हैं।
तूफान का सबसे ज्यादा असर द कोन टुम प्रांत में पड़ा है। कुआंग नगई प्रांत में 35 और कुआंग नाम प्रांत में 26 लोगों की मौत की खबर है।
तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश हुई, इसके बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। प्रभावित इलाकों में बिजली और संचार माध्यम ठप पड़ गए हैं। पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई है।
वियतनाम की सरकार ने तूफान प्रभावित प्रांतों को 2.8 करोड़ डॉलर की सहायता राशि और 10,000 टन चावल देने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications