अफगानिस्तान तालिबान के हाथों नहीं जाने वाला !
जोन्स ने समाचार चैनल सीएनएन के कार्यक्रम 'स्टेट ऑफ द यूनियन' में रविवार को कहा था, "मुझे ऐसा नहीं लगता कि तालिबान की वापसी होगी। मैं इस मामले को लेकर बहुत स्पष्ट हूं कि अफगानिस्तान पर इस तरह का फिलहाल कोई खतरा नहीं है।"
जोन्स के अनुसार राष्ट्रपति बराक ओबामा अफगानिस्तान में अमेरिकी रणनीति की समीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। अफगानिस्तान में स्थित ओबामा के शीर्ष जनरल, कुछ अन्य सैन्य अधिकारियों और विपक्षी रिपब्लिकनों ने ओबामा पर दबाव बनाया है कि अफगानिस्तान में सैनिकों की वर्तमान 68,000 संख्या में 40,000 सैनिकों की तत्काल बढ़ोतरी की जाए।
जोन्स ने पिछले सप्ताह कैबिनेट के शीर्ष अधिकारियों, जनरलों और अन्य सलाहकारों के साथ तीन घंटे तक हुई समीक्षा बैठक के बारे में कहा, "यह एक रणनीतिक क्षण है।" इसके अलावा आने वाले सप्ताहों में अतिरिक्त बैठकों को आयोजित किए जाने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications