भ्रष्टाचार के आरोप में दो पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
सतर्कता विभाग के उप महानिरीक्षक वी.के.पाण्डेय ने आईएएनएस को बताया, "दोनों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है।"
सतर्कता विभाग ने यह आरोप पत्र विशेष सतर्कता न्यायाधीश विनयकांत खान की अदालत में दाखिल किया।
सतर्कता विभाग के सुत्रों के अनुसार दोनों पूर्व मंत्रियों की संपत्तियों के ताजा आंकड़ों के अनुसार एनोस इक्का के पास उनके ज्ञात स्रोत से 6.67 करोड़ अधिक है जबकि हरिनारायण राय के पास ज्ञात स्रोत से 1.63 करोड़ अधिक है।
शुरु में जब सतर्कता विभाग पूर्व मंत्रियों के गिरफ्तारी वारंट के लिए अदालत गया था उस समय इक्का की कुल संपत्ति 3.37 करोड़ थी जबकि हरिनारायण राय की संपत्ति 1.16 करोड़ थी।
गौरतलब है कि दोनों पूर्व मंत्री एनोस इक्का और हरिनारायण राय 17 अगस्त से ही जेल में हैं। सतर्कता अदालत ने 27 जून को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था जिसके बाद उन्होंने 17 अगस्त को आत्मसर्मण कर दिया था। फिलहाल दोनों पूर्व मंत्री न्यायिक हिरासत में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications