दो बहनें उठाईगिरी के आरोप में गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर सडक निर्माण कम्पनी का नरेश रेड्डी नाम का कर्मचारी सेंधवा थाना क्षेत्र स्थित बस स्टेंड पर मोबाइल रीचार्ज कराने के बाद जैसे ही कार में बैठा तभी 12 तथा 14 साल की दो लड़कियों ने उसकी शर्ट पर गंदगी लगी होने की बात कही। नरेश जैसे ही गंदगी साफ करने लगा दोनों लड़कियां रूमाल में बांधकर रखे गए एक लाख रुपए लेकर चम्पत हो गई।
सेंधवा थाने के प्रभारी मान सिंह ठाकुर ने आईएएनएस को बताया है कि दोनों लड़कियां सगी बहनें है और उनके पास से एक लाख रुपए बरामद कर लिए गए है। दोनों लड़कियां अपने को राजगढ़ के कोडिया गांव का निवासी बता रही हैं, मगर अपना नाम नहीं बता रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications