बगदाद में हिंसा में 2 पुलिसकर्मियों की मौत
बगदाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को दो अलग- अलग हमलों में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पहली घटना में पूर्वी बगदाद के अल-मुत्ताबाग चौराहे पर एक पुलिस वाहन पर बम फेंका गया। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हुई और चार अन्य जख्मी हो गए।
दूसरी घटना में एक बंदूकधारी ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।
इराकी शहरों और कस्बों से तीन महीने पहले अमेरिका सेनाओं के हटने के बाद से सरकार के सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयासों के बावजूद इराक में हिंसा जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications