हिमाचल में मोबाइल गर्वनेंस की शुरुआत
प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव बी. के. अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभ में मोबाइल गर्वनेंस के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस शस्त्र लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, वाहन पंजीकरण आदि सेवाओं को लाया जा रहा है।
इसके अलावा सरकार ने जनमानस से जुड़े सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी, राज्य बिजली बोर्ड, राज्य सड़क परिवहन, वन एवं शिक्षा जैसे 8 विभागों की 20 सेवाओं को मोबाइल गर्वनेंस के माध्यम से कार्यान्वित करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications