कांग्रेस ने .एंटोनी का बचाव किया और केरल के मुख्यमंत्री की आलोचना की
विपक्षी दल के नेता ओमन चंडी ने कहा कि नाव दुर्घटना के बाद एंटोनी ने हर संभव सहायता उपलब्ध कराई थी।
ओमन चंडी मुख्यमंत्री अच्युतानंदन के उस बयान पर बोल रहे थे जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी मांग पर एंटोनी ने उत्साहजनक रवैया नहीं दिखाया था।
केरल के थेक्कडी में पेरियार वन्यजीव अभयारण्य की झील में हुई नाव दुर्घटना में बुधवार को 45 लोगों की मौत हो गई थी।
ओमन चंडी ने कहा, "दुर्घटना के एक दिन बाद गुरुवार को अच्युतानंदन ने एंटोनी से बात की थी। अच्युतानंदन द्वारा 5.15 बजे सहायता के लिए एक फैक्स भेजा गया था। एंटोनी ने कैबिनेट और नागरिक उड़्डयन सचिव से बात की थी और उन्हें आवश्यक सलाह दी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications