झारखण्ड में नक्सलियों की महिला कमांडर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार रांची के सुखदेव नगर पुलिस थाना क्षेत्र की एक कालोनी से नक्सली महिला कमांडर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस महिला कमांडर की पहचान को अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहती है। महिला कमांडर के पास से एक स्वचालित राइफल (एसएलआर) और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।
गौरतलब है कि झारखण्ड के 24 जिलों में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। अभी तक 1,550 लोग नक्सली हिंसा का शिकार हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications