गंगा प्राधिकरण की पहली बैठक को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया
प्रधानमंत्री आवास पर लगभग तीन घंटे तक चली इस बैठक में गंगा नदी की सफाई से संबंधित कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसमें विश्व बैंक जैसी अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं को शामिल किए जाने का प्रस्ताव भी शामिल था।
बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इनके अलावा पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में पोखरियाल ने कहा, "गंगा की सफाई कैसे हो और गंगा के किनारे बसे शहरों को कैसे व्यवस्थित किया जाए, इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications