निर्यात क्षेत्र में गिरावट थमी : आनंद शर्मा
यहां औद्योगिक उत्पादकता पर आयोजित एक सम्मेलन के मौके पर शर्मा ने कहा, "निर्यात में तेज गिरावट थम गई है। यहां तक कि अब आप थोड़ा सुधार देख सकेंगे।"
शर्मा ने कहा, "हमने बाहरी बाजारों का विविधीकरण किया है। निर्यातकों ने भी बाजार को पटरी पर लाने के लिए पूरी कोशिश की है।"
अगस्त में देश के निर्यात में लगातार 11वें महीने 19.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 17.72 अरब डॉलर से गिरकर 14.29 अरब डॉलर हो गया।
यद्यपि, अगस्त में गिरावट की दर में कमी दर्ज की गई और जबकि इससे पूर्व के चार महीनों में गिरावट की दर 28-33 फीसदी के बीच थी।
भारतीय निर्यात परिसंघ के मुताबिक जनवरी से निर्यात में तेजी देखी जा सकेगी।
दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के संगठन आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर हो रही आलोचना पर पूछे गए सवाल पर शर्मा ने कहा, "मंत्रियों का एक विशेषाधिकार समूह इस मामले को देख रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications