बेटी ने पिता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया
जिले की महिला थाना प्रभारी अंजू सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि पीड़िता की मां प्रतिभा की शिकायत पर आरोपी पिता कैथल किंडेल(38) के खिलाफ रविवार देर शाम बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और उसके बाद किंडेल को कोतवाली सदर बाजार के वेद विहार इलाके में स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।
सिंह ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है।
पीड़िता की ओर से आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि यदि किसी के सामने मुंह खोला गया तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
सिंह ने बताया है कि सहारनपुर स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर कार्यरत कैथल का 15 दिन पहले अपनी पत्नी प्रतिभा के साथ झगड़ा हो गया था। उसके बाद प्रतिभा जम्मू एवं कश्मीर में अपने मायके चली गई थी। पीड़िता ने फोन कर अपनी मां को घटना से अवगत कराया। उसके बाद मां ने सहारनपुर आकर अपने पति के खिलाफ बलात्काकर का मामला दर्ज कराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications