भारत में सड़क परियोजनाएं भ्रष्टाचार की शिकार: विश्व बैंक
भारत के सड़क निर्माण उद्योग पर बैंक के एक नए अध्ययन में कहा गया है, "विवाद समाधान तंत्र की अक्षमता चिता का एक और विषय है। भारत में विभिन्न विवादों और मध्यस्थता में करीब 1.8 अरब डॉलर फंसे हुए हैं।"
रिपोर्ट तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ परिवहन इंजीनियर अर्नब बंदोपाध्याय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, "कमजोर परियोजनाएंऔर वित्तीय प्रबंधन व संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में ध्यान दिए जाने की जरूरत है।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क निर्माण उद्योग में कुशल मानव संसाधन की आपूर्ति 55 से 64 फीसदी तक घट सकती है।
आकलन के मुताबिक भारत में मौजूदा समय में राजमार्ग इंजीनियरों की संख्या 110,000 है जबकि चीन में प्रशिक्षित राजमार्ग इंजीनियरों की संख्या 500,000 से अधिक है।
अध्ययन रिपोर्ट में सड़क परियोजनाओं को आवंटित किए गए धन का समय से इस्तेमाल न होने और परियोजनाओं की लागत बढ़ने का हवाला देते हुए कहा गया है कि सड़क निर्माण उद्योग आर्थिक विकास की गति के साथ चलने में असफल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications