सोनिया ने बेल्लारी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

मुख्यमंत्री ने बेल्लारी में गांधी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। येदियुरप्पा इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को पत्र लिखकर बाढ़ राहत व पुनर्वास कार्य के लिए 10,000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग कर चुके हैं।

येदियुरप्पा ने गांधी से कहा कि राज्य के 15 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसमें अब तक 175 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और तकरीबन दो लाख घर बर्बाद हो गए हैं। लाखों लोग बेघर भी हो गए हैं।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आर. वी. देशपांडे ने भी गांधी से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावितों को राहत व पुनर्वास पहुंचाने के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

देशपांडे ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा कि पार्टी ने राहत व पुनर्वास कार्य के लिए तत्काल केंद्रीय सहायता जारी किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कोई विशिष्ट राशि की मांग नहीं की है लेकिन पार्टी की ओर से आग्रह किया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करने के लिए केंद्रीय दल भेजा जाए और नुकसान के आकलन के आधार पर केंद्रीय सहायता दी जाए।

उन्होंने कहा, "हमने यह आग्रह भी किया है कि इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत एक लाख घर बनाए जाने चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+