नागा आतंकवादियों ने बांग्लादेशी शिविर में छह को मारा, त्रिपुरा में पकड़े गए

इन आतंकवादियों के पास से भारी संख्या में हथियार, कारतूस, एके-श्रृंखला की रायफलें, कुछ ग्रेनेड और बांग्लादेशी नोट बरामद किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने इन आतंकवादियों को रविवार को गिरफ्तार किया।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "खाद्य व अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी के चलते एनएससीएन-आईएम के कार्यकर्ता शनिवार को पूर्वी बांग्लादेश के घागराचारी स्थित शिविरों में अपने वरिष्ठों से भिड़ गए और छह को मार गिराया। इसके बाद उन्होंने भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने उन्हें अपनी गिरफ्त में लिया।"

त्रिपुरा सरकार ने नागालैंण्ड सरकार को इस घटना से अवगत करा दिया है और सभी पांचों आतंकवादियों को वापस नागालैण्ड ले जाने को कहा है। ये आतंकवादी चार साल पहले इसाक मुइवा धड़े में शामिल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+