अहूलवालिया ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर उठाए सवाल
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने 'बाधाओं से पार पाते हुए: मानव गतिशीलता एवं विकास' शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, "मैं यूएनडीपी(संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) को सुझाव देना चाहूंगा कि उसे अपनी रिपोर्ट पर दुनियाभर में होने वाली प्रतिक्रियाओं पर भी गौर करना चाहिए।"
अहलूवालिया ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में किसी देश में आंतरिक पलायन का स्तर पता लगाने के लिए अन्य मानदंडों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
अहलूवालिया ने कहा, " भारत के कुछ आंकड़े देखने पर पता चलता है कि पलायन करने वालों की संख्या ज्यादा नहीं है। अगर आप हमारे आंतरिक पलायन की तुलना चीन से करें तो यह बेहद कम है।"
संयुक्त राष्ट्र की मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट में अपने नागरिकों का बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने में विफल रहने के कारण भारत फिसल कर 134 वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके पहले 2007-08 के लिए जारी की गई मानव विकास रिपोर्ट में भारत का स्थान 128 वां था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications