संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पाक में आत्मघाती हमले की निंदा की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मून ने कहा, "मैं इस्लामाबाद में डब्ल्यूएफपी के कार्यालय पर हुए हमले की निंदा करता हूं। इस प्रकार के हमले पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र और पूरे मानवीय समुदाय के लिए भयानक त्रासदी की तरह है। यह एक जघन्य कार्रवाई है।"
मून ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। आत्मघाती हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान में अपनी सभी गतिविधियों को अस्थायी तौर पर रोक दिया है। हालांकि मून ने कहा, "हम पाकिस्तानी नागरिकों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए काम करते रहेंगे।"
संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में मारे गए लोगों के नाम जारी किए हैं। आत्मघाती हमले में इराकी नागरिक बोटान अहमद अली और तीन पाकिस्तानी नागरिक आबिद रहमान, गुलरुख ताहिर और फरजाना बरकत की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications