आगरा में तेज बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी
आगरा में रविवार की मध्य रात्रि से ही लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण मुख्य रुप से एमजी रोड पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। इस दौरान पर्यटक बाहर निकलने की बजाय होटल के कमरों तक ही सीमित रहे।
आगरा में हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रहीं हैं। किसानों को बाजरे की खड़ी फसल के नुकसान की आशंका सता रही है।
बरौली के एक किसान रवि सिंह ने आईएएनएस को बताया," रविवार शाम को हुई हल्की बारिश अच्छी थी। लेकिन लागातार हो रही तेज बारिश से बाजरे की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications