अफगानिस्तान में व्यवसायी सहित 3 की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हथियारबंद अपहरणकर्ताओं ने सोमवार सुबह काबुल में एक व्यापारी हाजी मोहम्मद नासिर का अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने उनके दो अंगरक्षकों सहित उनकी हत्या कर दी और सामान लेकर फरार हो गए। इस घटना में व्यापारी के वाहन का चालक घायल हो गया।
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में राजधानी काबूल में होने वाली इस तरह की यह दूसरी वारदात है। रविवार की शाम को अपहरणकर्ताओं ने होटल मालिक हाजी फारदून का अपहरण कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications