सुविधा हासिल करने के लिए 600 अमीर बने गरीब
नगर पालिका परिषद नागदा में बड़े पैमाने पर अमीरों द्वारा बी़ पी़ एल़ कार्ड बनवाने की शिकायतें मिली थीं। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अनिल पटवा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि बी़ पी़ एल़ के फर्जी कार्ड बनाए जाने की शिकायतों की जांच की गई तो पता चला कि 600 अपात्र लोगों ने बी़ पी़ एल़ कार्ड बनवाए हैं।
पटवा के मुताबिक अपात्र लोगों के कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने वास्तविकता को छुपाकर गरीबों को मिलने वाला लाभ पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications