50 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन करेगा छत्तीसगढ़
राज्य के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कोयले पर आधारित परियोजनाएं उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगाई जाएंगी। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कोयला प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इन परियोजनाओं पर कुल दो लाख 50 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विशेष सचिव अमन सिंह ने बताया, "सरकार ने ऊर्जा परियोजनाएं शुरू करने के लिए 61 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।"
उन्होंने आईएएनएस को बताया, "समझौते के तहत आगामी सात सालों में एक लाख पचास हजार करोड़ रुपये की लागत से 30,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।"
परियोजना के लिए कई ऊर्जा उत्पादकों ने भूमि की पहचान कर ली है। राज्य सरकार ने ऊर्जा उत्पादकों को कोयले और पानी की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications