पंजाब विश्वविद्यालय ने कराया छात्रों का बीमा
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि समझौते के तहत हर छात्र को सालाना 50 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा और बीमा में अन्य जोखिमों के अलावा अस्पताल के खर्च और दुर्घटना जोखिम शामिल होगा। इसके अलावा कंपनी छात्रों के अभिभावकों के लिए एक लाख रुपये की बीमा जाोखिम का वहन करेगी।
विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हम इस पर पिछले कुछ महीनों से काम कर रहे थे। हमने सत्र की शुरुआत में ही छात्रों से ट्यशन फीस के साथ ही प्रीमियम की राशि जमा करा ली। हमने इसके लिए तमाम बीमा कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। सभी बातों पर विचार-विमर्श करने के बाद हमने एक कंपनी के साथ समझौता किया।"
अधिकारी ने कहा, "विश्वविद्यालय परिसर के नए एवं पुराने सभी छात्रों को बीमा कवर में शामिल किया जाएगा। शायद देश में यह पहली बार हो रहा है कि जब किसी विश्वविद्यालय ने बीमा पॉलिसी में छात्रों के अभिभावकों को भी शमिल किया हो।"
वर्ष 1882 में स्थापित पंजाब विश्वविद्यालय देश के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। विश्वविद्यालय में इस समय 10 हजार से अधिक छात्र हैं जिनमें से 70 फीसदी संख्या लड़कियों की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications