तुर्की में बारूदी सुरंग विस्फोट, 2 मरे
अंकारा, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। तुर्की के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक मिनी बस के बारूदी सुरंग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) ने यह बारूदी सुरंग बिछाई थी।
खबरों के अनुसार मिनी बस सिरनेक प्रांत के काटो पहाड़ी इलाके में स्थित बिटुसेब्बाक कस्बे में तुर्की के सुरक्षा बलों के लिए रसद ले जा रही थी। विस्फोट में बस के चालक वेदात बायहान (26 वर्ष) और उसके रिश्तेदार सितार दुर्मुस (16 वर्ष) की मौत हो गई।
पीकेके की स्थापना वर्ष 1978 में हुई थी और इसने कुर्द लोगों के स्वतंत्र राष्ट्र के लिए वर्ष 1984 में हथियार उठाए। करीब दो दशकों से जारी संघर्ष में अब तक करीब 40,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
अक्टूबर 2007 में इराक में घुसकर पीकेके के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद से तुर्क सुरक्षा बलों ने अलगाववादी संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आरंभ की है। उल्लेखनीय है कि पीकेके का मुख्यालय उत्तरी इराक में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications