स्कूल में आग से छात्रों को सांस लेने में तकलीफ (लीड-1)
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "बापरौला गांव के एक प्राथमिक स्कूल में आग लगने की सूचना हमें सुबह 11.15 बजे मिली। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की दो गाड़ियां भेज दी गईं।"
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बतया, "आग लगने से स्कूल के नौ छात्रों को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल के मुख्य बिजली स्विच में शार्ट शर्किट होने से आग लगी। घटना के तुरंत बाद बिजली काट दी गई और आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications