पाक दल की सरकार और तालिबान के बीच मध्यस्थता की पेशकश

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार एजेंसी एनएनआई का हवाला देते हुए सोमवार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक जेयूआई-एफ के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने हाल ही में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सैयद यूसुफ रजा गिलानी से अपनी मुलाकात के दौरान इस संबंध में अपने दल की राय से उन्हें अवगत कराया था।

सूत्रों के मुताबिक रहमान ने स्वात और मलकंद में भी सैन्य अभियान का विरोध किया था। इस अभियान के चलते लाखों बेघर हो गए थे और कई लोगों को अपनी जान तक गवांनी पड़ी थी। सूत्रों का कहना है कि जेयूआई-एफ सरकार को समझाने की हरसंभव कोशिश कर रहा है ताकि वजीरिस्तान में सैन्य कार्रवाई रोकी जा सके।

इस बीच जेयूआई-एफ के सूत्रों ने यह खुलासा किया है कि उनका दल तालिबानी नेतृत्व के लगातार संपर्क में है और उन्हें सरकार से वार्ता करने के लिए समझाया जा रहा है।

एक निजी टेलीविजन चैनल से बातचीत में रहमान ने कहा, "मैंने सरकार के समक्ष तालिबान से वार्ता आरंभ करने में भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+