एफटीए के सहारे व्यापार बढ़ाना चाहता है इंडोनेशिया
व्यापार मंत्रालय में विदेश व्यापार महानिदेशक एस.एल. तोबिंग ने मंगलवार को कहा कि सरकार इन देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने के लिए जरूरी तैयारियां कर रही है।
तोबिंग ने कहा, "एफटीए के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीजों में उत्पति प्रमाण पत्र अहम है। उत्पति प्रमाण पत्र यह सिद्ध करता है कि जो उत्पाद निर्यात किया गया है वह घरलू उत्पादकों द्वारा तैयार किया गया है।"
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आसियान में शामिल 10 देशों के अधिकारी भारत, दक्षिण कोरिया, चीन, न्यूजीलैंड, और आस्ट्रेलिया के समकक्षों से कुछ उत्पादों पर इन देशों के लिए उत्पाद शुल्क घटाने की योजना पर बातचीत कर रहे हैं।
इसके अलावा इंडोनेशिया की सरकार आस्ट्रेलिया की सरकार के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र गठित करने के लिए द्विपक्षीय बातचीत कर रही।
इस साल अगस्त में इंडोनेशिया का निर्यात पिछले महीने की तुलना में 10.55 अरब डॉलर यानी 8.89 फीसदी अधिक रहा है। इंडोनेशिया के निर्यात में ज्यादातर हिस्सा खनिज पदार्थो का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications