अनुमान के अनुसार रहेगी विकास दर और मुद्रास्फीति : अहलूवालिया

अहलूवालिया ने कहा, "इस वित्त वर्ष के अंत तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर अनुमानित 6.3 फीसदी रहेगी, लेकिन आर्थिक सुधार की स्थिति में यह और बेहतर हो सकती है।"

उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति का दबाव कम होगा और वित्त वर्ष के अंत तक यह पांच फीसदी से ऊपर नहीं पहुंचेगी।

यहां संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 2009 के तहत मानव विकास रिपोर्ट जारी करने के मौके पर अहलूवालिया ने संवाददाताओं से कहा, "यद्यपि सूखे की स्थिति अब भी बनी हुई है और इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अर्थव्यवस्था में सुधार के रास्ते पर इसका असर कम पड़ेगा।"

कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के वेतन में कमी लाने के कारपोरेट मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद की सलाह से सहमति जाहिर करते हुए अहलूवालिया ने कहा कि कंपनियों को ऐसा करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+