बारुदी सुरंग विस्फोट में 4 आतंकवादी ढ़ेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फराह प्रांत के गर्वनर यूनुस रसोली के हवाले से बताया है कि पांच तालिबानी आतंकवादी दिलाराम और गुलिस्तान जिलों को जोड़ने वाली सड़क पर अफगानी सेना और अमेरिकी नौसेना को निशाना बनाने के लिए बारुदी सुरंग बिछा रहे थे तभी विस्फोट हो जाने से चार आतंकवादियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इस घटना पर तालिबान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
गौरतलब है कि अफगानी सेना और अमेरिकी नौसेना द्वारा चलाये गए संयुक्त अभियान में पिछले महीने के अंत में दर्जनों आतंकवादी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications