आंध्र में बाढ़ से करोड़ों का नुकसान, केंद्र से मदद की मांग
मुख्यमंत्री के.रोसैया ने सोमवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की वजह से सड़क , विद्युत और अन्य बुनियादी सुविधाओं को 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि 1,005 करोड़ रुपये मूल्य की फसल तबाह होने का अनुमान है और मकानों को पहुंचे नुकसान से 300 करोड़ रुपये की क्षति का अंदाजा है।
डेयरी क्षेत्र को बाढ़ से 270 करोड़ रुपये का और मत्स्य क्षेत्र को 100 करोड़ रुपये नुकसान हुआ है। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य को राहत और बचाव कार्य के लिए 500 करोड़ रुपये की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications