पाक में तालिबान के नए सरगना ने दी बदले की धमकी
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' ने सोमवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की। समाचार पत्र के अनुसार महसूद ने रविवार को कबायली इलाके में पत्रकारों से मुलाकात की।
हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि नेतृत्व को लेकर हुई लड़ाई में महसूद की मौत हो गई। पत्रकारों से मुलाकात कर महसूद ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।
कबायली इलाके में तालिबान लड़ाकुओं से घिरे महसूद ने पत्रकारों से इस शर्त पर बातचीत की कि वे उसके साक्षात्कार को सोमवार को प्रकाशित करें। महसूद ने कहा कि उसका गुट बैतुल्लाह की हत्या और अफगानिस्ता सीमा से लगे कबायली इलाकों में होने वाले ड्रोन हमलों का बदला लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications