ओबामा की दलाई लामा से मुलाकात स्थगित : रिपोर्ट
समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' के अनुसार वर्ष 1991 के बाद से यह पहला मौका होगा जब वाशिंगटन आए तिब्बती धार्मिक नेता की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति से नहीं होगी। इस दौरान दलाई लामा 10 बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं।
सरकारी सूत्रों के हवाले से अखबार ने दावा किया कि बैठक को स्थगित करने का उद्देश्य चीन से संबंध सुधारना है। इसलिए अमेरिका ने मानव अधिकारों के दुरुपयोग और खराब वित्तीय नीतियों के लिए चीन की आलोचना पर अपना रुख भी नरम कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में दलाई लामा के अमेरिका दौरे के समय तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने उनसे सार्वजनिक रूप से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कांग्रेसनल गोल्ड मेडल' से सम्मानित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications