आदित्य बिड़ला समूह की सीमेंट कारोबार संगठित करने की योजना
लार्सन एंड टुब्रो से अधिग्रहीत किए गए अल्ट्रा टेक सीमेंट के अलावा आदित्य बिड़ला समूह की ग्रासिम के अधीन कई सीमेंट कंपनियां हैं।
ग्रासिम बोर्ड ने हाल में प्रस्ताव को मंजूरी दी थी जिसके तहत 'समृद्धि' में कंपनी हिस्सेदारी 35 फीसदी होगी।
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, "पिछले दस सालों से बाजार में मजबूती के रिकार्ड के मद्देनजर कंपनी का यह कदम कंपनी के शेयरों की कीमतों में सुधार करने के प्रयासों का हिस्सा है।"
यद्यपि, बाजार में कंपनी के इस प्रस्ताव का अच्छा संदेश नहीं गया और ग्रासिम के शेयर 5.7 फीसदी गिर कर 2,546.80 पर और अल्ट्रा टेक के शेयर 1.57 फीसदी गिर कर 835.5 पर पहुंच गए। निवेशकों को महसूस हुआ कि यह समझौता काफी जटिल और अनिश्चितता को बढ़ाने वाला है।
अल्ट्रा टेक सीमेंट द्वारा जारी बयान के अनुसार समूह की योजना के तहत ग्रासिम संबंधित कारोबार सहित अपना पूरा सीमेंट कारोबार समृद्धि को स्थानांतरित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications