दिल्ली के स्कूल में आग, 2 बच्चे घायल
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके में सोमवार को एक प्राथमिक स्कूल की इमारत में आग लगने से दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "बापरौला गांव के एक प्राथमिक स्कूल में आग लगने की सूचना हमें सुबह 11.15 बजे मिली। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की दो गाड़ियां भेज दी गईं।"
अधिकारी ने कहा, " इस दुर्घटना में दो बच्चे घायल हो गए। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications