असम में एनडीएफबी के खिलाफ अभियान शुरू (लीड-1)

मुख्यमंत्री तरुण गगोई ने बीती रात संदिग्ध बोडो उग्रवादियों द्वारा किए गए ताजा हमले के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में एनडीएफबी के 25 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी के लिए तुरंत अर्धसैनिक बलों को रवाना करने के आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री डॉक्टर भूमिधर बर्मन, संसदीय कार्य मंत्री भरत नराह और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हिमंता बिश्व शर्मा को मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखने को कहा है।

सोनितपुर जिले के भीमाजुली गांव में प्रतिबंधित संगठन एनडीएफबी के सशस्त्र उग्रवादियों ने रविवार शाम करीब 7.30 बजे अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौके पर और पांच लोगों की अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतकों में चार महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

असम के मत्स्य पालन मंत्री नुरजमाल सरकार ने कहा कि संभवत: उग्रवादियों ने ग्रामीणों से धन की मांग की थी, जिसे लोगों ने पूरा नहीं किया। एनडीएफबी ने संभवत: इसी वजह से यह हमला किया।

उल्लेखनीय है कि एनडीएफबी दो गुटों में बंटा है। एक गुट केंद्र के साथ संघर्षविराम की घोषणा कर चुका है, जबकि डी.आर.नाबला के नेतृत्व वाला दूसरा गुट अभी तक भूमिगत है। राज्य में गत दो दशकों में आतंकवादी हमलों में 10,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+