कर्नाटक, आंध्र और महाराष्ट्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 230 हुई

बाढ़ से कनार्टक में सबसे अधिक 168, आंध्र प्रदेश में 37 और महाराष्ट्र में 25 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों बेघर हो गए हैं। इसके अलावा फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तीनों राज्यों के प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर तथा कृष्णा और गुंटूर जिलों केसैंकड़ों गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को कृष्णा नदी पर बने प्रकाशम बैराज का जलस्तर खतरे का निशान पार गया। विजयवाड़ा कृष्णा नदी के तट पर है, इसी वजह से यहां बाढ़ का खतरा सबसे अधिक है। विजयवाड़ा के ग्रामीण इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

प्रकाशम बैराज के तटबंधों के कमजोर पडने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बाढ़ के पानी को रोकने के लिए रेत की 300,000 बोरियां इकट्टा की हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया है।

महाराष्ट्र में गत तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्य सचिव जॉनी जोसेफ ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राज्य सरकार मुआवजा देगी।

उधर, गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भी रविवार रात से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से राज्य में 11 लोगों की मौत हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+