सोनिया ने आंध्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया
बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया के साथ गांधी ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित महबूबनगर और कुरनूल जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।
सोमवार सुबह राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष गांधी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हो गईं।
कांग्रेस महासचिव और आंध्र प्रदेश के प्रभारी एम.वीरप्पा मोइली और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी.श्रीनिवास भी सोनिया के साथ थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले 100 वर्षो में कृष्णा नदी में आई सबसे भयंकर बाढ़ से राज्य के पांच जिलों में भारी तबाही हुई है। बाढ़ से यहां 37 लोगों की मौत हुई है और 400,000 ज्यादा बेघर हो गए हैं और हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications