बिहार में 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने सोमवार को बताया कि क़े एस़ द्विवेदी को नया पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) बनाया गया है वहीं एस़ क़े भारद्वाज को पुलिस महानिरीक्षक (रेल) बनाया गया है।
इसके अलावा परेश सक्सेना को पुलिस अकादमी का पुलिस उपनिदेशक बनाया गया है। सक्सेना बेतिया के पुलिस उप महानिरीक्षक का भी कार्य देखेंगे।
नीलमणि ने बताया कि अरविन्द पांडेय को सारण का पुलिस उप महानिरीक्षक और क़े एस़ अनुपम को बेतिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा अमृत राज को गोपालगंज, सुधांशु कुमार को मुजफ्फरपुर और सुनील कुमार को भोजपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications