ुइस्लामाबाद में विस्फोट, 3 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस उप महानिरीक्षक बीन यामीन के हवाले से बताया है कि हमलावर ने इस्लामाबाद के सेक्टर एफ आठ में स्थित डब्ल्यूएफपी के कार्यालय में बम रखा था। विस्फोट के वक्त कार्यालय में 80 लोग उपस्थित थे।
यामीन ने कहा कि मृतकों में डब्ल्यूएफपी की दो महिला कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों महिलाएं पाकिस्तानी थीं हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि विस्फोट में विदेशी नागरिक भी मारा गया।
यामीन ने कहा कि हमलावरों ने डब्ल्यूएफपी कार्यालय में लगभग आठ किलोग्राम विस्फोटक रखा गया था। इस्लामाबाद स्थित एक चीनी संवाददाता ने कहा कि उसने धमाके की आवाज स्थानीय समयानुसार सोमवार दोपहर 12.15 बजे सुनी थी। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने विस्फोट की निंदा करते हुए इसकी तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
विस्फोट के बाद संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को कार्यालय की इमारत खाली करने को कहा गया। घायलों को इस्लामाबाद स्थित पीआईएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications