फिलीपींस में विस्फोट, कोई हताहत नहीं
कोटाबाटो (फिलीपींस), 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी कोटाबाटो शहर में संदिग्ध आतंकवादियों ने सोमवार तड़के देसी बम से विस्फोट किया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विली डांगने के हवाले से बताया कि संदिग्ध हथियारबंद आतंकवादी एक वाहन पर सवार थे और उन्होंने फिलीपींस के कोटाबाटो शहर में रोजरी गांव के पास सड़क पर सुबह विस्फोट कर दिया।
इस विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है लेकिन फिलीपींस के अधिकारियों ने पूर्व में इस इलाके में विस्फोट कर चुके मोरो इस्लामिक फ्रंट के विद्रोहियों के पर इस हमले का आरोप लगाया है। डांगने ने बताया," हमले के जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए पड़ताल की जा रही है।"
गौरतलब है कि जुलाई में कोटाबाटो शहर के पास मीट की एक दुकान के सामने हुए विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 60 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications