पेरू में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 3 मरे
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार शनिवार को दक्षिणी प्रांत ला कंवेनसिओन में यह हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में चालक, मैकेनिक और विमान के प्रबंधक सवार थे।
बचाव कर्मियों ने शनिवार को दुर्घटनास्थल से तीन शव बरामद किए। स्थानीय समाचार पत्र 'अल कोमेरिको' के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर पिछले गुरुवार से लापता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications