मणिपुरः मुठभेड़ में 5 आतंकियों की मौत
इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में पांच अलगाववादी मारे गए और एक पुलिस कमांडो घायल हो गया।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि इम्फाल से 30 किलोमीटर दक्षिण में स्थित लीमाराम गांव में शनिवार देर रात गैरकानूनी संगठन कांगलेइ यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के आतंकवादियों और सेना तथा पुलिस कमांडों के संयुक्त दल के बीच मुठभेड़ हुई।
अपना नाम गुप्त रखने के आग्रह के साथ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर हमला किया। जवाबी गोलीबारी में केवाईकेएल के पांच आतंकवादी मारे गए।
आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। केवाईकेएल मणिपुर के बहुसंख्यक मेतेइ समुदाय के लिए स्वतंत्र राष्ट्र की मांग को लेकर संघर्षरत है।
उल्लेखनीय है कि म्यांमार सीमा से लगे 24 लाख की आबादी वाले मणिपुर राज्य में पिछले दो दशकों से जारी हिंसा में 10,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications