गुजरात: रेलगाड़ी में गोलीबारी, यात्री की मौत

यात्री ने कर्मचारी को निशाना बनाकर गोली चलाई लेकिन गोली एक अन्य यात्री को लग गई। गोलीाबारी में एक यात्री घायल भी हो गया। घायल यात्री की पहचान मोनू बाबूराम यादव के रूप में हुई है। यादव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गोलीबारी में मारे गए यात्री की पहचान बिरेन बहादुर सिंह के रूप में हुई है। गोलीबारी की घटना के बाद गोली चलाने वाला यात्री फरार हो गया। पुलिस उसे खोज रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications