बिहार नरसंहार: नक्सलियों ने हाथ होने से इंकार किया
भाकपा (माओवादी) के उत्तरी बिहार क्षेत्र के सरगना सनेश ने एक स्थानीय समाचार पत्र से कहा, "खगड़िया में हुए नरसंहार में नक्सलियों का कोई हाथ नहीं है।"
उसने कहा, "मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति हमारी सहानुभूति है। भाकपा (माओवादी) इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों को इस साल के आखिर तक दंडित करेगा।"
बिहार पुलिस ने इस नरसंहार में नक्सलियों के हाथ होने का संदेह जताया था। पुलिस ने शनिवार को कहा कि इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई है कि जिसमें इस नरसंहार का मास्टरमाइंड ओ.पी. महतो भी शामिल है।
पुलिस का कहना है कि खगड़िया के अमौसी गांव में हुए नरसंहार की वजह जमीन विवाद है। राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने कहा, "मास्टरमाइंड महतो ने खुलासा किया है कि इस नरसंहार की योजना 14 सितम्बर को अमौसी के मुखिया के घर पर बनाई गई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications