सुनामी के बाद समोआ में महामारी फैलने का खतरा (लीड-1)

उधर अमेरिकी समोआ सरकार ने सुनामी के बाद विशेषकर राजधानी पागो पागो सहित अन्य स्थानों पर फैली लूटपाट को रोकने के लिए शनिवार को कर्फ्यू लागू कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार समोआ देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के क्लीनिकल प्रबंधक लिंबो फ्लू ने कुछ हफ्तों में कई लोगों के आंत्रशोथ और डायरिया से पीड़ित होने की आशंका प्रकट की है।

शुक्रवार को समोआ के सुनामी प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने कहा कि महामारी की रोकथाम के लिए न्यूजीलैंड संक्रामक रोग विशेषज्ञों को भेजेगा।

न्यूजीलैंड की वायुसेना का एक विमान शनिवार को सहायता सामग्री और विशेषज्ञों को लेकर समोआ पहुंचा।

अमेरिकी समोआ सरकार ने सुनामी के बाद राजधानी पागो पागो सहित अन्य स्थानों पर फैली लूटपाट को रोकने के लिए शनिवार को कर्फ्यू लगा दिया।

सुनामी से अमेरिकी समाओ में पागो पागो सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जहां मृतकों की संख्या 32 पहुंच गई।

संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी (एफईएमए) ने कहा कि राहत कार्यो को अब लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से बिजली आपूर्ति बहाल करने की ओर मोड़ दिया गया है।

सूनामी ने करीब 169 लोग घायल भी हुए हैं और अस्पतालों में कई लोगों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

अधिकारियों के अनुसार कुछ इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। मुख्य द्वीप के पूर्व में स्थित एक बिजली संयंत्र के एक महीने तक ठप रहने की आशंका है।

खबरों के अनुसार सुनामी के बाद पुलिस ने कई लोगों को लूटपाट करते पकड़ा है। सुनामी लहरों के वापस लौटने के तुरंत बाद ही केंद्रीय व्यापारिक स्थल पर लूटपाट आरंभ हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+