नाव दुर्घटना: मरने वालों की संख्या 45 हुई

केरल की थक्केडी झील से रविवार सुबह 19 वर्षीय अभिलाष का शव मिलने के बाद बुधवार को हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 45 तक पहुंच गई है। पेरियार अभ्यारण्य की झील में हुए नाव हादसे में लापता लोगों की सूची में अंतिम नाम अभिलाष का था।

कुमिली क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक अनिल श्रीनिवास ने कहा, "हैदराबाद के 19 वर्षीय अभिलाष का शव दुर्घटना स्थल के निकट झील में तैरता हुआ देखा गया। नौसेना जल्दी ही खोज अभियान बंद करेगी।"

शनिवार को तीन शव मिले थे। इनमें अभिलाष की 14 वर्षीय बहन अपूर्वा का शव भी शामिल था। रविवार को उनके शव कोच्चि से हैदराबाद पहुंचाए जाएंगे। श्रीनिवास ने कहा कि राज्य पुलिस खुफिया विभाग ने सुनिश्चित किया है कि मैसूर का एक युगल जो थक्केडी में था लेकिन उसके संबंध में यहां किसी को जानकारी नहीं थी, वह जोड़ा अपने गृह नगर पहुंच गया है।

केरल पर्यटन विकास निगम (केटीडीसी) की नाव बुधवार शाम पलट गई थी। हादसे में मरने वालों में तमिलनाडु के 14, दिल्ली के 12, आंध्र प्रदेश के सात, पश्चिम बंगाल के पांच, कर्नाटक और केरल के तीन-तीन लोग और मुंबई का एक व्यक्ति शामिल है।
हादसे की जांच कर रही पुलिस की अपराध शाखा सोमवार को सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+