अफगानिस्तान में सुरक्षाकर्मियों पर हमला, 10 सैनिकों की मौत (लीड-2)
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार शनिवार सुबह नुरिस्तान प्रांत में आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया। अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) द्वारा जारी बयान में कहा गया कि आतंकवादियों ने एक मस्जिद से सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोला था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
नुरिस्तान प्रांत के खुफिया विभाग के प्रमुख मोहम्मद फारुक ने कहा कि आतंकवादियों ने देशी और विदेशी सुरक्षाकर्मियों पर पाकिस्तान सीमा से लगे कामदेश क्षेत्र में हमला किया था।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में 100,000 से अधिक नाटो और अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। उत्तरी और पश्चिमी अफगानिस्तान में तैनात आईएसएएफ सैनिकों पर इन दिनों आतंकवादी प्रत्येक दिन हमला बोल रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए अमेरिका यहां 40,000 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने की योजना बना रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications