अलबरदेई परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान पहुंचे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ईरान के सरकारी रेडियो ने खबर दी है कि ईरान में अपने प्रवास के दौरान अलबरदेई ईरानी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करेंगे।
ईरान के अंग्रेजी भाषा के समाचार चैनल प्रेस टीवी के अनुसार अलबरदेई संभवत: ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही और अन्य शीर्ष परमाणु अधिकारियों के साथ रविवार को मुलाकात करेंगे।
प्रेस टीवी ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) द्वारा की गई घोषणा के हवाले से कहा है कि अलबरदेई इस बार के अपने ईरान प्रवास के दौरान नए यूरेनियम संवर्धन केंद्र का दौरा नहीं करेंगे।
आईएईए की ओर से शुक्रवार को कहा गया था कि ईरानी अधिकारियों ने अलबरदेई को तेहरान आमंत्रित किया है और वह कोम के पास स्थित ईरान के दूसरे यूरेनियम संवर्धन केंद्र के बारे में चर्चा करने के लिए तेहरान जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications